HomenationalautomobileyojanaAbout UsContact Us

Satna Rishwat Case: सतना GST निरीक्षक 20 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक रीवा ने धर दबोचा

Join WhatsApp Channel

Telegram_logo

Join Telegram Channel

विज्ञापन
|
Updated:
2 hours ago
Satna Rishwat Case: सतना GST निरीक्षक 20 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक रीवा ने धर दबोचा

सतना में आयकर विभाग में आज लोकायुक्त टीम ने अचानक दबिश दी। इसके बाद पूरे आयकर विभाग में हड़कम गया। और विभाग में पदस्थ जीएसटी निरीक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त टीम ने धर दबोचा। जीएसटी निरीक्षक ने 15 लाख रुपए का ई वे बिल पास करने के नाम पर शिकायतकर्ता से 60 हजार रुपए रिश्वत में बात बनी थी।जिसमें आज पहली किस्त 20 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप हुआ जीएसटी निरीक्षक। लोकायुक्त टीम की कार्यवाही जारी।

मध्य प्रदेश के सतना जिले में आज एक बड़ी कार्यवाही रीवा लोकायुक्त द्वारा की गई है। दरअसल सतना जिले के आयकर विभाग में पदस्थ जीएसटी निरीक्षक श्री कुमार सौरभ द्वारा वीरेंद्र कुमार शर्मा शिकायतकर्ता की फर्म का 15 लाख रुपए ई वे बिल पास करने के लिए एक लाख रुपए की मांग की जा रही थी। जिसमें शिकायतकर्ता से 60 हजार रुपए रिश्वत में बात बन गई और 60 हजार रुपए में मामला सेट हो गया।जिसके बाद शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार शर्मा ने जीएसटी निरीक्षक श्री कुमार सौरभ के विरुद्ध लोकायुक्त रीवा में दिनांक 29 नवंबर को रिश्वत लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन करते हुए। आज रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम सतना आयकर विभाग पहुंची और श्री कुमार सौरभ को रिश्वत की पहली किस्त 20 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया। आरोपी श्री कुमार सौरभ सिंह के विरुद्ध रीवा लोकायुक्त टीम द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए मामले पर अग्रिम विवेचना जारी कर दी गई है।

Leave a Comment