HomenationalautomobileyojanaAbout UsContact Us

भोपाल एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी गायब: अमेरिका से आई महिला यात्री ने दर्ज कराई शिकायत

Join WhatsApp Channel

Telegram_logo

Join Telegram Channel

विज्ञापन
|
Updated:
2 hours ago
भोपाल एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी गायब: अमेरिका से आई महिला यात्री ने दर्ज कराई शिकायत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजभोज एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ रुपये की ज्वेलरी गायब होने का मामला सामने आया है। अमेरिका से भोपाल पहुंची एक महिला यात्री ने हीरे की चेन, अंगूठी और अन्य कीमती सामान गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

चेक-इन बैग में रखी थी ज्वेलरी

महिला यात्री शालिनी बाफना का कहना है कि उन्होंने अपनी ज्वेलरी चेक-इन बैग में रखी थी। भोपाल पहुंचने के बाद बैग से ज्वेलरी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो एयरलाइन को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी।

CCTV और बैगेज स्कैनिंग की जांच

शिकायत के बाद CISF टीम ने एयरपोर्ट के सभी CCTV फुटेज की जांच की। साथ ही बैगेज स्कैनिंग रिपोर्ट भी खंगाली गई। जांच में बैग के अंदर किसी तरह का ज्वेलरी पैकेट या संदिग्ध सामग्री नजर नहीं आई।

फिलहाल नहीं मिले चोरी के सबूत

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी तरह की चोरी या गड़बड़ी की पुष्टि नहीं हुई है। महिला यात्री को भी जानकारी दे दी गई है कि CCTV फुटेज और स्कैनिंग रिपोर्ट में ज्वेलरी गायब होने से जुड़े कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं।

इंडिगो और यात्री के बीच संपर्क जारी

बताया जा रहा है कि शालिनी बाफना अमेरिका से भोपाल आई थीं और यहां से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में सवार होने वाली थीं। फिलहाल इंडिगो एयरलाइन और शिकायतकर्ता के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है।

Leave a Comment