Social Media पर जातीय मर्यादा से खिलवाड़,ब्राह्मण समाज के खिलाफ अश्लील रील पर भड़के अधिवक्ता

Join WhatsApp Channel

Telegram_logo

Join Telegram Channel

विज्ञापन
|
Updated:
2 hours ago
social media पर जातीय मर्यादा से खिलवाड़,ब्राह्मण समाज के खिलाफ अश्लील रील पर भड़के अधिवक्ता

social media पर आपत्तिजनक और जातिसूचक सामग्री लगातार समाज में तनाव का कारण बनती जा रही है। ताजा मामला एक यूट्यूबर से जुड़ा है, जिसने अपने फेसबुक अकाउंट पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक रील पोस्ट की। रील में लिखे गए शब्द “ब्राह्मण की लड़की पटाने के बाद” को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया है।

इस social media आपत्तिजनक पोस्ट के सामने आते ही अधिवक्ताओं और समाज के प्रबुद्धजनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह रील न केवल एक समाज विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को भी नुकसान पहुंचाने वाली है। ऐसे कृत्य को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर जायज नहीं ठहराया जा सकता।

मामले को लेकर बड़ी संख्या में अधिवक्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और संबंधित यूट्यूबर के खिलाफ लिखित शिकायती आवेदन सौंपा। आवेदन में मांग की गई है कि आरोपी यूट्यूबर के खिलाफ आईटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या सोशल मीडिया यूज़र किसी समाज, जाति या वर्ग के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से पहले सौ बार सोचे।

अधिवक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया आज युवाओं पर गहरा प्रभाव डालता है और इस तरह की अश्लील व भड़काऊ रीलें समाज में गलत संदेश देती हैं। यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे सामाजिक तनाव और बढ़ सकता है।

वहीं, ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ त्वरित और कठोर कदम उठाए जाएं। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन यदि इस तरह की घटनाएं दोहराई गईं तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।

फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायती आवेदन को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment