HomenationalautomobileyojanaAbout UsContact Us

MP News बालाघाट में 43 लाख के ईनामी दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

Join WhatsApp Channel

Telegram_logo

Join Telegram Channel

विज्ञापन
|
Updated:
2 hours ago
MP News बालाघाट में 43 लाख के ईनामी दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

MP News : एमएमसी जोन के दो सक्रिय नक्सलियों के सरेंडर के बाद मध्यप्रदेश का बालाघाट जिला अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है । कल सीआरपीएफ के कोरका कैंप में सरेंडर किए नक्सलियों में डीसीएम रेंक के दीपक पर 29 लाख और एसीएम रेंक के रोहित पर तीनों राज्यों में 14 लाख रु का ईनाम घोषित था ।

बालाघाट पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी संजय कुमार, सीआरपीएफ आईजी नीतू भट्टाचार्य, कलेक्टर मृणाल मीना और एसपी आदित्य मिश्रा मौजूद रहे। आईजी संजय कुमार ने बताया कि नक्सली दीपक बालाघाट जिले के पालागोंदी का रहने वाला था जबकि रोहित छत्तीसगढ़ का निवासी था। सरेंडर के समय दीपक ने कार्बाइन गन और कारतूस भी समर्पित किए । कलेक्टर मृणाल मीना ने बताया कि बालाघाट जिले में नक्सल गतिविधियों के कारण लगभग सौ गांवों के आदिवासी ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने में दिक्कत आ रही थी । चूंकि अब जिला नक्सल मुक्त हो चुका है ऐसे में उपरोक्त प्रभावित गांवों में विकास की धारा बहेगी ।

Leave a Comment