ट्राली से टकराई MP की बोलेरो 3 की मौत 8 घायल अयोध्या पहुँचने से पहले हो गया हादसा

Join WhatsApp Channel

Telegram_logo

Join Telegram Channel

विज्ञापन
|
Updated:
2 hours ago
ट्राली से टकराई MP की बोलेरो 3 की मौत 8 घायल अयोध्या पहुँचने से पहले हो गया हादसा

इन दोनों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ठंड के कारण सुबह और शाम कोहरे का असर देखने को मिल रहा है जिससे लगातार दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है। खबर है उत्तर प्रदेश के अयोध्या से, जहां मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से श्री राम लला के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह हृदय विदारक घटना अयोध्या धाम से महज़ 10 किलोमीटर पहले कल्याण भदरसा गांव के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, मऊगंज थाना क्षेत्र के बेलहाई गांव का पटेल परिवार एक बोलेरो वाहन (MP-17-TA-2441) में सवार होकर अयोध्या जा रहा था। आज सुबह करीब 5 बजे, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्का कोहरा और ट्रैक्टर की ट्रॉली में लाइट न होने के कारण, तेज रफ्तार बोलेरो सीधे ट्रॉली से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई, लेकिन तब तक बोलेरो चालक सहित तीन लोगों की दुखद मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय बोलेरो चालक राम यश मिश्रा, 25 वर्षीय अंकिता पटेल, और 50 वर्षीय मीराबाई पटेल के रूप में हुई है।

इस दुर्घटना में परिवार के आठ अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें पांच वर्षीय मासूम शिवांश पटेल भी शामिल है। घायलों में से चार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही, अयोध्या में मौजूद मऊगंज जिले के समाजसेवी रासबिहारी पांडे अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज में और अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही, उन्होंने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

यह दुखद हादसा एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा मानकों की कमी और घने कोहरे में लापरवाही की ओर इशारा करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के पास सुबह मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से आ रहे राम भक्तों का वाहन एक भीषण हादसे का शिकार हो गया। मऊगंज के बेलहाई गांव का पटेल परिवार बोलेरो से श्री राम लला के दर्शन को जा रहा था। अयोध्या से ठीक 10 किलोमीटर पहले कल्याण भदरसा गांव के पास, घने कोहरे और बिना लाइट वाली ट्रैक्टर ट्रॉली से बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो चालक राम यश मिश्रा, अंकिता पटेल और मीराबाई पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार के आठ लोग, जिनमें 5 साल का बच्चा भी शामिल है, गंभीर रूप से घायल हैं।

Leave a Comment